मॉस्को में एक महिला होंठ और चेहरे की सूजन को इंफेक्शन समझने की गलती करती रही, पर जब डॉक्टर्स ने उसका इलाज शुरू किया तो खौफनाक सच्चाई सामने आई। महिला के चेहरे में एक बड़ा पैरासाइट वॉर्म पैदा हो गया था, जो होंठ से लेकर चेहर के कई हिस्सों में रेंग रहा था।
- न्यू जर्नल ऑफ मेडिसन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 32 साल की इस महिला के होंठ बुरी तरह सूज गए थे, चेहरे में खुजली और जलन होने लगी थी। महिला ने बताया कि पहले ये सूजन उसकी बायीं आंख के नीचे थी, जो खिसकर उसके होंठ के ऊपरी हिस्से तक आ गई। इसके बाद महिला डॉक्टर के पास पहुंची थी। उसने बताया कि कुछ महीने पहले वो छुट्टियों पर बाहर गई थी, जहां उसके चेहरे पर मच्छरों ने काटा था। डॉक्टर्स ने तत्काल इसकी पहचान कर ली। उन्होंने बताया कि पैरसाइट वॉर्म चेहर के अंदर ही पैदा हो गया है।
- डॉक्टर्स ने बताया कि जो कीड़ा महिला के चेहरे के अंदर पनपा वो मच्छरों और कुत्तों के संपर्क में आने से इंसानों में फैलता है। ये धागे की तरह दिखता है और 2 सालों तक इंसान के शरीर के अंदर रह सकता है। किस्मत से ये शुरुआती दिनों में इंसानों के लिए जानलेवा नहीं होता है।
No comments:
Post a Comment