दोस्तों, फिल्म 'बाॅर्डर' में सनी देओल ने जिस महान व्यक्ति का किरदार निभाया था वो हीरो थे महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी, जो अब हमारे बीच नहीं रहे। अफसोस की बात है कि, शनिवार को लोंगे वाला की जंग का असली हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी इस दुनिया को अलविदा कह गए। ऐसे महावीर के निधन से बाॅलीवुड भी हुआ शोकमग्न।
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' के जरिए हम इस जंग की एक एक झलक को देख पाए। फिल्म में सनी देओल ने इसी महान ब्रिगेडियर का किरदार अदा किया था। जो जंग ब्रिगेडियर चांदपुरी ने लड़ी थी, वह काफी चुनौतीपूर्ण थी। लेकिन, लोंगे वाला युद्ध के नायक ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का शनिवार को मोहाली की एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। टेंको के खिलाफ वीरता से खड़े होने और दुश्मन को पीछे हटने के लिए मजबूर करने के लिए उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
दरसल, 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान मेजर रहे चांदपुरी ने केवल 100 जवानों के साथ पाकिस्तानी टेंको का दट कर सामना किया था और 2005 सैनिको को वहां से भगा दिया था। ब्रिगेडियर चांदपुरी और सैना के जवानों की जीत के बाद बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' बनाई गई, जिसे 1997 में रिलीज किया गया था और चांदपुरी का किरदार सनी देओल ने निभाया था, लेकिन आज वह महान व्यक्ति हमारे बीच नहीं रहे। 78 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। लेकिन, यह देश और देश का हर व्यक्ति उनके बलिदान और उनकी वीरता को सदैव याद रखेगा।